
उरगा- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी जोरों पर है, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज रायगढ़ में होने वाले विशाल आमसभा की तैयारी में जुट गए हैं। मोदी जी के आमसभा में लाखों कार्यकर्ताओं की आने की संभावना है, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा एवं रामपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक ननकी राम कंवर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के अध्यक्ष कुलसिंह कंवर के नेतृत्व में मण्डल से 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं की आम सभा में शामिल होने की संभावना है, उक्त जानकारी युवा मोर्चा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने दी है, उन्होंने आगे बताया कि इस विशाल आमसभा में मोदी जी को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंच सके इसके लिए शक्तिकेन्द्रों में जाकर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के सम्बंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कुलसिंह कंवर, महामंत्री हरीश साहू, मनोज धिरहे, नवधाराम खैरवार, संजू वैष्णव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन साव, शुभम हवाई, रविन्द्र सोनी, कमलेश अनन्त, राम निरंजन जायसवाल, शोभा कश्यप, ताराचंद साहू, गोवर्धन पटेल, अशोक प्रजापति, श्रीमती अग्नि देवी, प्रतिमा सोनवानी, कुमार सिंह कंवर आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।
