
छत्तीसगढ़ में कई सारे पर्यटन स्थल है अगर हम रायगढ़ जिलें के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो सबसे पहला नाम राम झरना का आता है। यह झरना प्रकृति प्रेमी और धार्मिक व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यह स्थान भगवान श्री राम के वनवास काल से भी जुड़ा हुआ है। आसपास के लोग तीज त्योहारों में पिकनिक मनाने और घुमने जाते हैं अगर आप कभी रायगढ़ जायें तो एक बार राम झरना घुमने अवश्य ही जाना चाहिए। आइये अब राम झरना और इससे जुडी पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर खरसिया ब्लॉक में राम झरना एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। घने जंगल के भीतर एक प्राकृतिक जलकुंड है जो लगातार बह रहा है और लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में दस साल तक दंडकारण्य या छत्तीसगढ़ में बिताया था। ऐसा माना जाता है की राम झरना उन्ही में एक स्थान है जहाँ भगवान राम आये थे, इस स्थान से जुडी पौराणिक कथा भी प्रचलित है जिसके बारे में आगे जानेंगे। इस जगह को देखने आसपास के लोग हर साल भारी संख्या में पहुंचते हैं।