रायगढ़ । जिले के ग्राम बनसिया निवासी फूलबाई यादव ने परिवारिक विवाद के कारण घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बनसिया गांव की रहने वाली 45 वर्षीया फूलबाई यादव के घर आये दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। जिस से परेशान होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। महिला की 4 बेटियां हैं। उसने जहर का सेवन किया था। जिसका इलाज 4 दिनों से लगातार चल रहा था और अब उसकी मौत हो गई है। मामले में सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।